फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में बढ़ा जहर, सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
ापुड़ में प्रदूषण फैलाती बाइक। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हवा में बढ़ा जहर, सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। शनिवार को जिले का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। सुबह-शाम आसमान में प्रदूषित हवा का गुबार देखने को मिल रहा है। इससे सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप की पाबंदियों का असर भी नहीं दिख रहा है।
हापुड़ की वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। शनिवार को धुंध के साथ हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 320 पहुंच गया है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण आसपास के राज्यों में जल रही पराली और मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही धुंध को बताया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिन से रात का तापमान 17 डिग्री पहुंच गया है। बरसात के बाद अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की समस्या बन गई है।
विज्ञापन

----
आखिर कब होगी ग्रैप के तहत कार्रवाई -
हापुड़ में एक्यूआई ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों के तहत कार्रवाई की जानी थी। इसे 15 अक्तूबर से जिले में भी लागू कर दिया गया था। एनजीटी के अन्य नियमों का भी सख्ती से ही पालन कराया जाना था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

--
प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी पूरी निगरानी की जाएगी। -श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें