फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में तैनात रहेंगी 16 एंबुलेंस, 20 बेड का होगा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में 20 बेड का बनेगा अस्पताल, 16 एंबुलेंस रहेंगी तैनात
विज्ञापन

हापुड़। कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व स्टाफ के अलावा 10 एंबुलेंस भी तैनात की जाएगी। नेटवर्क की समस्या न हो इसके लिए मोबाइल टावरों की रेंज भी बढ़ाई जाएगी।
शुक्रवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से कहा कि मेला परिक्षेत्र में उपयुक्त स्थान देखकर वाच टावर स्थापित कर लें। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक मेले में संचालित होने वाली नाव के नाविकों की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार कर लें। ताकि उनसे लगातार संपर्क किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संपादन के लिए जिला पंचायत स्टेज व एलईडी समय से स्थापित कर ले। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से फसल कटान की स्थिति की जानकारी ली । इसके अलावा पुलिया का काम, मार्केट बनाने का काम, अस्थाई घाटों का निर्माण समय से पहले कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सात नवंबर तक मेले की तैयारी पूर्ण हो जानी चाहिए। इस दौरान जिओ कंपनी के प्रबंधक से मेले में मोबाइल टावर की रेंज बढ़ाने हेतु विचार विमर्श किया वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मेले में 21 सेक्टर स्थापित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम न जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में लगने वाली परचून की दुकानों का सत्यापन कर ले। और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेले के दौरान दुकानों पर उपयोग किए जा रहे एलपीजी गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग नहीं होने देंगे। इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी मेले में अवैध शराब ना बनने दें। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें