जिले की 49 प्रतिशत आबादी ने की 100 करोड़ टीकाकरण में भागीदारी
हापुड़। देश में 100 करोड़ टीका लगाने के लक्ष्य में हापुड़ जिले की 49 प्रतिशत आबादी ने भागीदारी की है। सबसे अधिक 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों ने टीका लगवाया। कुल टीकाकरण में इनका योगदान 70 प्रतिशत से अधिक है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं जुड़े लोगों और दूसरे चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े समेत अन्य फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, चौथे चरण में 45 साल से ऊपर के बीमार लोग, पांचवें चरण में 45 साल से ऊपर के समस्त लोग, छठे चरण में 18 साल से अधिक उम्र के समस्त लोगों ने टीकाकरण कराया।
बच्चों का सर्वे जल्द होगा शुरू
दो से 17 साल तक के बच्चों को टीकाकरण की पहल शुरू हो गई है। जिले के करीब साढ़े तीन लाख बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसका सर्वे जल्द शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी फिलहाल शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को 5454 ने लगवाया टीका
जिले में बृहस्पतिवार को 5454 लोगों ने टीका लगवाया। 22 बूथों पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। दूसरा टीका लगाने के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग जागरूक भी कर रहा है।
कुल टीकाकरण----864598
पहली डोज------637921
दूसरी डोज------226677
आयु वर्ग के अनुसार टीकाकरण की स्थिति-
60 साल से ऊपर----114386
45 से 60 साल तक--230504
18-44 साल तक----519708
महिला/पुरुष टीकाकरण-
महिलाएं------403700
पुरुष--------460659
कोविशील्ड अधिक लगी
कोवैक्सीन---61390
कोविशील्ड---803208
---
-माहवार टीकाकरण की स्थिति-
जनवरी--------------2200
फरवरी--------------7500
मार्च----------------9500
अप्रैल---------------15800
मई-----------------22000
जून-----------------58000
जुलाई---------------220000
अगस्त---------------270000
सितंबर---------------223000
अक्तूबर---------------46598