फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह किया फिर बच्चा, नहीं हुआ तो पूल से फेंक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह किया फिर बच्चा, नहीं हुआ तो पूल से फेंक दिया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में आलमनगर-पसवाड़ा के बीच रजवाहे की झाल से एक युवक ने पत्नी को हत्या के इरादे से धक्का दे दिया। महिला का आरोप है कि बच्चा नहीं होने की वजह से उसके पति ने उसे मारने की कोशिश की। पीड़िता ने पति पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ने 2016 में प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जनपद एटा के गांव फूफेरा की मूल निवासी महिला निशा ने बृहस्पतिवार की रात बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह दिल्ली भोजपुर में एक पेंट के कारखाने में नौकरी करती थी, उसी कारखाने में काम करने वाले बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द निवासी अरविंद के साथ उसने वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

- पांच वर्ष बाद भी बच्चा न होने पर होने लगा विवाद
महिला का कहना है कि शादी के पांच साल बाद भी वह मां नहीं बन सकी। इसकी वजह से उनके बीच विवाद होने लगा था। सात अक्तूबर को अरविंद उसे नवादा के निकट स्थित गांव शेरपुर में एक महिला के पास झांड-फूंक कराने का बहाना बनाकर गांव ले आया। बृहस्पतिवार की देर शाम वह दोनों पैदल ही गांव की तरफ जा रहे थे। आलमनगर-पसवाड़ा के बीच रजवाहे की झाल पर बने पुल पर पहुंचने पर आरोपी ने कुछ देर आराम करने के लिए कहा, जिस पर वह पुलिया पर बैठ गई। इसी बीच आरोपी ने पुलिया से झाल में धक्का दे दिया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे झाल से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई, जहां महिला ने पति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ पवन कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें