फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर आंगन में बनेंगे किचन गार्डन, उगेंगी हरी सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर आंगन में बनेंगे किचन गार्डन, उगेंगी हरी सब्जियां
विज्ञापन

हापुड़। सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और ताजी हरी सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग ने किचन गार्डन योजना शुरू की है। योजना के तहत घर-घर आंगन में किचन गार्डन तैयार किए जा सकेंगे। उद्यान विभाग महज 20 रुपये में लोगों को किट मुहैया कराएगा। किट में करीब 10 तरह के बीज होंगे, जिस पर 180 रुपये का अनुदान भी देय है। बीज की रोपाई से लेकर देखरेख की तमाम जानकारी प्राप्त की जा सकेंगी।
फसलों में लगने वाले कीट, रोगों से बचाव के लिए कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। इनके छिड़काव से पौधों में लगी बीमारियां तो दूर हो जाती हैं। लेकिन हमारे स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि अब धीरे धीरे लोगों का रुझान जैविक फसलों की तरफ बढ़ रहा है। इसके तहत उद्यान विभाग ने घर-घर किचन गार्डन योजना तैयार की है। इसके लिए शासन से पहले चरण में विभाग को 6 हजार किट मिलेंगी। एक किट में करीब 10 तरह के बीज होंगे। यह किट महज 20 रुपये में मिल सकेगी, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 200 रुपये है।
विज्ञापन

किट में मिलने वाले बीज को अपने घर के आंगन, गमले में लगाया जा सकेगा। गोबर या हरी खाद लगाकर इन बीजों को उगाया जा सकेगा। इस तरह उगने वाली सब्जी जैविक होगी, जिसके सेवन से लोगों को लाभ मिलेगा। उद्यान विभाग द्वारा दी जाने वाली किट में मूली, गाजर, धनिया, पालक, गोभी, चकूंदर, मिर्च, टमाटर, तोरई समेत अन्य सब्जियों के बीज होंगे। जिन्हें आसानी से बोया जा सकेगा।
उद्यान विभाग से मिलने वाली किट की कीमत 200 रुपये है, जिस पर 180 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। ऐसे में लाभार्थी को महज 20 रुपये जमा कर ही किट प्राप्त हो सकेगी। अनुदान लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी : शासन से इस संबंध में आदेश मिल चुका है। जल्द ही विभाग को 6 हजार किट आवंटित हो जाएंगी। इसके बाद कोई भी व्यक्ति 20 रुपये देकर एक किट प्राप्त कर सकता है। इससे घर के आंगन में ही किचन गार्डन बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें