फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण न होने पर किसानों का बैंक में हंगामा

विज्ञापन
बैंक का शटर डालकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण न होने पर किसानों का बैंक में हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। केसीसी का नवीनीकरण व ऋण नहीं देने से नाराज किसानों ने रेलवे रोड स्थित एक बैंक का शटर बंद करके जमकर हंगामा किया। आधा घंटे तक किसानों ने बैंक में न तो किसी को जाने दिया और न ही बाहर निकलने दिया। जिसके चलते बैंक के कर्मचारी और स्टाफ भी बैंक में बंद रहे। किसानों ने बैंक अधिकारियों के नहीं मिलने और कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। हालांकि बैंक प्रबंधन के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि रेलवे रोड स्थित बैंक की शाखा से करीब आधा दर्जन गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। केसीसी पर लिए ऋण को जमा करने का अब समय चल रहा है। ऐसे में किसान केसीसी के नवीनीकरण के लिए लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक जान बूझकर ऋण जमा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

यदि किसानों का ऋण समय से जमा नहीं किया तो केसीसी का नवीनीकरण नहीं हो सकेगा। साथ ही उन्हें पेनल्टी के साथ बाद में ऋण जमा करना पड़ेगा। इतना ही नहीं कई किसान ऐसे भी हैं जो ऋण का पूरा पैसा जमा कर चुके हैं और दोबारा से नवीनीकरण कराकर फसली ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं। लेकिन बैंक इन किसानों को भी ऋण नहीं दे रहा।
बुधवार को किसानों की समस्या पर भाकियू कार्यकर्ता बैंक पहुंचे तो अधिकारियों ने मिलने से इंकार कर दिया। इस बारे में जब बैंक कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने भी अभद्रता कर दी। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक का शटर बंद करके हंगामा शुरू कर दिया। शटर बंद होने से बैंक में अफरा तफरी मच गई। शटर बंद होने से न तो कोई बाहर आ सका और न ही कोई अंदर जा सका। करीब आधा घंटे तक किसान बैंक के बाहर ही हंगामा करते रहे।
नहीं मिल रहा फसली ऋण
केसीसी पर पहले जो ऋण लिया था वह समय से पहले ही जमा कर दिया है। ऐसे में आगामी फसल ऋण के लिए बैंक में आवेदन किया है। लेकिन बीते दस दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - छिद्दा सिंह, किसान खड़खड़ी।
बैंक नहीं कर रहे नवीनीकरण
केसीसी के नवीनीकरण के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक के अधिकारी उन्हें वापस भेज देते हैं। ऐसे में उनके केसीसी का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन पर विलंब शुल्क की मार भी पड़ सकती है। - जुगमेंद्र सिंह, किसान मुरादपुर।
किसानों का हो रहा शोषण
बैंक किसानों का शोषण कर रहा है। केसीसी पर फसली ऋण नहीं दिया जा रहा है। जबकि वह पहले लिए ऋण का पैसा जमा कर चुका है। बैंक कर्मचारी आज कल का झांसा देकर उसे परेशान कर रहे हैं। - धनवीर सिंह, मुरादपुर।
विज्ञापन

समस्या का होगा समाधान
किसानों की समस्याओं का बैंक अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। केसीसी के लिए किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--सत्यप्रकाश, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें