फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतनावली में दीवार से बाइक टकराने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतनावली में दीवार से बाइक टकराने पर युवक की मौत
विज्ञापन

धौलाना। सपनावत चौकी अंतर्गत ग्राम मतनावली में भूसा खरीदने आए युवकों की बुग्गी से साइड लेने के दौरान बाइक दीवार से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। जब कि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना गुलावठी के मोहल्ला नंदू खा निवासी नीरज पुत्र मोतीराम अपने साथी राहुल पुत्र सुनील व राहुल पुत्र राजू के साथ भूसा खरीदने का व्यापार करता है। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मतनावली गांव में भूसा खरीदने के उद्देश्य गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बुग्गी को बचाने के चक्कर में बाइक दीवार से जा टकरा गई और नीरज का सिर दीवार में टकराने पर लहुलुहान हो गया। वहीं, बाइक पर बैठे दोनों युवक भी घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल नीरज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस संबंध में थाने पहुंचकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सपनावत चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया परिजनों के आग्रह पर मृतक का शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें