फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों से मांगा अंकों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों से मांगा अंकों का ब्योरा
विज्ञापन

हापुड़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 29 हजार छात्रों के अंकों का ब्योरा मांग लिया है। स्कूलों ने क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को अंक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यवसायिक शिक्षा से पढ़ाई करने वाले छात्रों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी है, इस विषय के 80 फीसदी से अधिक छात्रों के अंक पत्रों में प्रोन्नत लिखा गया है। प्रेक्टिकल विषयों से पढ़ाई करने वाले छात्रों की मार्कशीट में भी यही परेशानी है।
यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को जारी किया गया था। इस परिणाम से कुछ छात्रों को छोड़कर बाकी सभी असंतुष्ट दिखे। इंटरमीडिएट के हजारों छात्रों का तो इस रिजल्ट ने करियर ही दाव पर लगा दिया। क्योंकि हजारों छात्रों की मार्कशीट से अंक गायब हैं, जिसके स्थान पर प्रोन्नत, विदहेल्ट, अनुपस्थित लिख दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रों की कड़ी नाराजगी और हंगामे के बाद शासन ने इस मामले का संज्ञान लिया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षा विभाग से समस्त छात्रों के अंकों का ब्योरा मांगा गया है, यह ब्योरा क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। आनन फानन में स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे अंक
बोर्ड के आदेश पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्रों के अंक स्कूलों द्वारा सीधे क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में भेजे जा रहे हैं। छात्र परेशान न हों, उनकी समस्या का समाधान जल्द ही कराया जाएगा।
- निशा अस्थाना, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें