फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे में 21436 लोगों ने लगवाया भरोसे का टीका

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सात घंटे में 21436 लोगों ने लगवाया भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में महज सात घंटे के अंदर 21436 लोगों को टीके लगाए गए, जो लक्ष्य से भी अधिक रहे। 43 गांव/वार्ड में बिना रजिस्ट्रेशन टीकाकरण को लोगों की भीड़ उमड़ गई। शाम चार बजे तक लोगों ने जमकर टीके लगवाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
शासन के आदेश पर मंगलवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान 21436 हजार लोगों को एक ही दिन में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग की 176 टीमों के 352 वैक्सीनेटर को इस काम में लगाया गया। सुबह 9 बजे से जिले के 43 गांव/वार्ड में महाअभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता खत्म होने पर बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड लेकर बूथ पर उमड़ पड़े। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण जारी रहा। इन सात घंटों में 21 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा अस्पतालों पर बने बूथों पर भी पहले की तरह ही टीकाकरण जारी रहा।
महाअभियान में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं
कोरोना टीकाकरण के महाअभियान में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई। मंगलवार को 10598 पुरुषों ने टीके लगवाए। इसके सापेक्ष 10838 महिलाओं ने टीकाकरण कराया। महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
श्यामनगर में समय से पहले लगाई दूसरी डोज
श्यामनगर में टीकाकरण के महाअभियान के दौरान कई लोगों को समय पूरा हुए बगैर ही टीका लगा दिया गया। जबकि कोविशील्ड से टीकाकरण के लिए दो डोज के बीच का अंतर 84 दिन होना जरूरी है। इस पर वहां के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि वैक्सीन करने वाली टीम ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। जिसके बाद टीकाकरण फिर से शुरू हो सका।
विज्ञापन

---
छह दिन बाद जिले में मिले कोरोना के दो मरीज
जिले में छह दिन बाद मंगलवार को कोरोना के दो मरीज मिले। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। अस्पतालों में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 9 हो गई है।
सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 1704 लोगों की जांच करायी गई। इसमें एंटीजन और ट्रूनेट मशीन की जांच में एक एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला।
---
कोरोना टीकाकरण का महा अभियान सफल रहा है, लक्ष्य से भी ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। बुधवार को सामान्य तरीके से ही टीकाकरण जारी रहेगा। लोग अपनी बारी पर टीकाकरण अवश्य करा लें।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें