गांव अल्लीपुर में कार में लगी आग
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मुगलपुर में घर के बाहर अवैध रूप से वैन में एलपीजी गैस रिफ्लिंग के दौरान उसमें आग लग गई। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
गांव निवासी एक व्यक्ति का गांव के एक छोर पर मकान है। रविवार दोपहर वह अपनी कार में अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडर से रिफ्लिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक कार ने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में कार जल गई। इस दौरान ग्रामीण सकते में आ गए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।