फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर की साझा

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर की साझा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ कस्बा क्षेत्र निवासी महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इतना ही नहीं वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया। वायरल वीडियो महिला तक पहुंची तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह दुकान कर अपने परिवार का लालन पालन करती हैं। पास में गांव हबिशपुर बिगास निवासी पिंटू भी दुकान करता है। 12 दिन पहले महिला को दुकान का माल खरीदने के लिए दिल्ली जाना था। इसी दौरान पिंटू ने भी दुकान के लिए माल लाने की बात कहते हुए महिला को अपने साथ जाने के लिए राजी कर लिया। आरोप है कि गाजियाबाद पहुंचने पर पिंटू ने बहाने से महिला को एक होटल में ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। होश आने पर महिला को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी नहीं हुई और वह खरीदारी के लिए दिल्ली रवाना हो गई, लेकिन इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसी दौरान किसी ने महिला की वीडियो वायरल होने की जानकारी महिला को दी तो उसके होश उड़ गए। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसेे गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को उसे जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें