फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लॉकर में रखे 28 लाख के आभूषण गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के लॉकर में रखे 28 लाख के आभूषण गायब
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित बैंक के लॉकर में रखे करीब 28 लाख रुपये के आभूषण गायब हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा का गढ़ रोड स्थित एक बैंक में खाता है। नवीन ने बताया कि उसके बैंक लॉकर में करीब 28 लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण व जरूरी दस्तावेज रखे थे। काफी दिनों के बाद सोमवार को वह बैंक पहुंचा तो बैंक के लॉकर से कुछ जरूरी दस्तावेज और आभूषण गायब थे। सोमवार शाम पीड़ित ने बैंक के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर शाम के समय प्राप्त हुई। इसके बाद बैंक बंद हो गए, इस मामले में मंगलवार को बैंक जाकर मामले की जांच की जाएगी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें