फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वसूला 95 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वसूला 95 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह माह के अतंर्गत मेरठ रोड स्थित हापुड़ डिपो कार्यालय पर कैंप लगाया। कोविड नियमों का पालन करते हुए चालकों की जांच की। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अभियान चलाकर अवैध रुप से चल रहीं आठ बसों से 95 हजार का जुर्माना भी वसूला।
एआरटीओ (प्रवर्तन) महेश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह माह के पांचवे दिन हापुड़ डिपो पर सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। जिसमें चालकों व परिचालकों को यातायात के नियमों के बारें में बताया गया। यातायात नियमों को विस्तार से समझाया गया। हेल्थ कैंप का आयोजन कर 119 चालकों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम विरुद्ध संचालित बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर आठ बसों पर कार्रवाई की गई। उनसे 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं सड़कों पर अनाधिकृत रूप से चल रही बस व छत पर बैठकर सवारी कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर मालकर अधिकारी मनोज कुमार, यातायात निरीक्षक प्रवीण शर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें