फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों की स्मृति में कलक्ट्रेट में बनेगा उपवन

विज्ञापन
डीएम को पौधा देते रास्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कारगिल शहीदों की स्मृति में कलक्ट्रेट में बनेगा उपवन
विज्ञापन

हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था व पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में कारगिल शहीद स्मृति उपवन बनाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा था जिसे डीएम ने स्वीकार कर लिया। डीएम से सहमति मिलने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने शहीद लांस नायक सतपाल सिंह और चमन सिंह के नाम का पौधा अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव के साथ लगाकर इसकी शुरूआत की है।
संगठन के पउप्र के अध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में शहीद स्मृति उपवन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले डीएम से अनुमति ली गई। अनुमति मिलने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने लांस नायक सतपाल सिंह व चमन सिंह के नाम का पौधा उपवन में लगाया है। ताकि शहीदों की शहादत को सलाम किया जा सकें। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त शहीदों के नाम का एक पौधा स्मृति उपवन में लगाया जाएगा। इसकी देखरेख में पूर्व सैनिकों द्वारा की जाएगी। डीएम अनुज सिंह को एक पौधा भी शहीद के नाम का भेंट किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने लुहारी में शहीद लांस नायक शहीद सतपाल सिंह व उदयपुर में शहीद नायक चमन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कैप्टन राजेश, पूर्व सैनिक विवेक, सूबेदार चमन सिंह, एसपी सिंह, रत्नपाल सिंह, प्रिय पाल, मुकेश, तेजबीर, हवलदार गजबीर सिंह, नेत्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें