फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह टहलने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। गांव गोयना निवासी जय किशोर सैनी रविवार सुबह घूमने के लिए पैदल ही मोदीनगर रोड पर आए थे। इस दौरान ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। गढ़ नगर निवासी अंकित और शिवा शनिवार को किसी काम से सिंभावली गए थे। जो देर शाम सिंभावली से गढ़ वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर थाने के सामने पहुंची, तो आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बाइक कार से टकरा गई और दोनों युवक घायल हो गए। वहीं, थाना हापुड़ देहात के गांव खडखड़ी निवासी विशाल एक निजी कंपनी में कोरियर बांटने का काम करता है। जो रविवार को सिंभावली कोरियर देने आया था। सिंभावली मिल गेट के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी। जिससे वह घायल हो गया। तीनों घायलों को पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें