फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार वैक्सीन के मिले डोज, आज चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार वैक्सीन के मिले डोज, आज चलेगा अभियान
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का अभियान चलाने के लिए जिले को वैक्सीन के दस हजार डोज मिले हैं। सोमवार को 4 गांवों में क्लस्टर एक्टिविटी होगी, साथ ही शहरी क्षेत्र के बूथों पर 2300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोल्ड चैन में वैक्सीन की सप्लाई करा दी गई है।
शुक्रवार को टीकाकरण के बाद जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था। ऐसे में सोमवार को अभियान चलाने में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन के दस हजार डोज मिल गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। शहर में सोमवार को 15 बूथों पर टीकाकरण होगा। इस वैक्सीन से अगले तीन दिन तक टीकाकरण किया जा सकेगा। जिले में अब तक 3 लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। खासकर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को इसमें शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नहीं मिला कोई केस
जिले में रविवार को कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी शून्य रहा। जिले के अस्पतालों में अभी तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें