फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा मशीन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा में घर के आंगन में क्रिकेट खेल रहे मासूम की चारा मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चा गेंद उठाने के लिए मशीन के पास पहुंचा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
गांव भमैड़ा निवासी मुबारिक मजदूरी करता है। मुबारिक का आठ वर्षीय पुत्र अयान घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान परिजन पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। खेलने के दौरान अयान की गेंद चारा मशीन के पास पहुंच गई। बच्चा गेंद उठाने के लिए अचानक मशीन के पास पहुंच गया। इससे पहले परिजन कुछ कर पाते तब तक बच्चा मशीन की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर हापुड़ में निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अधिक रक्तस्राव होने से बच्चे की मौत हो गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के बच्चे के शव को लेकर वापस गांव लौट गए। मुबारिक के चार बच्चें में अयान तीसरे नंबर का था। मां इमराना का रो रोकर बुरा हाल है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की बात मान लेता तो बच जाती जान
अयान क्रिकेट खेल रहा था। मां इमराना लगातार उससे कह रही थी कि काम चल रहा है घर के बाहर जाकर खेलो लेकिन बच्चा मां की बात को अनसुनी कर आंगन में ही खेलता रहा। मां भी अपने काम में व्यस्त हो गई, तभी यह हादसा हो गया। मशीन से बच्चे के दाहिनी बाजू के नीचे से छाती तक बुरी तरह कट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें