फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आए व्यक्ति से एक लाख और आभूषण ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में शामिल होने आए व्यक्ति से एक लाख और आभूषण ठगे
विज्ञापन

हापुड़। साले की शादी में आए बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति से दो लोगों ने सोने के आभूषण व एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी नकली नोटों की गड्डी थमाकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी श्रीपाल ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी में उसकी ससुराल है। 18 जुलाई को वह साले की शादी में आया था। 21 जुलाई को वह किसी काम के सिलसिले में अतरपुरा चौपला स्थित आंबेडकर पार्क के पास खड़ा था। तभी दो लोगों ने उसे अपनी बातों में लगाकर झांसे में ले लिया। दोनों ने एक सोने की चेन, अंगूठी व एक लाख रुपये की नकदी ठग ली। आरोपी आभूषण खरीदने के नाम पर उसके हाथों में नकली नोटों की गड्डी थमाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जाम हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें