फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हापुड़। देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। चचिया ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि 15 जून 2020 को उसकी शादी थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के कुछ समय बाद चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध कर पति ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। परेशान होकर पीड़िता मायके में रहने लगी। 29 मई 2021 को भविष्य में विवाहिता को प्रताड़ित ने करने की बात कहकर ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए, लेकिन सात जून पति पीड़िता को उसके मायके छोड़ गया। तीन जुलाई को पीड़िता भाई के साथ ससुराल पहुंची। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता व उसके भाई के साथ मारपीट कर दी और धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने थाना देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें