फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, तेजाब डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़, तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। वहीं शिकायत करने गई पीड़िता की मां की भी आरोपी के परिजनों ने पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी घर में कपड़े धो रही थी, इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील बातें की। महिला का कहना है कि उसकी बेटी ने विरोध करते हुए उसे आवाज लगाई, तो आरोपी युवक तेजाब डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के जाने के बाद बेटी ने उसे पूरी बात बताई। जिसके बाद वह शिकायत लेकर युवक के घर पहुंची। जहां शिकायत करने पर उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें