फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से लौकी की फसल जलने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
उबारपुर बिजलीघर पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एचटी लाइन से लौकी की फसल जलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गांव नवादा में जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की 10 बीघा लौकी की फसल जलकर तबाह हो गई। इसके विरोध में भाकियू और किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने उबारपुर बिजलीघर का घेराव कर जोरदार हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। जेई, एसडीओ को धरना स्थल पर बैठा लिया। एसई ने किसानों को 15 दिन के अंदर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
नवादा में ऋषभ पुत्र समेश पाल ने अपने खेत में 10 बीघा लोकी की फसल लगाई हुई थी। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के जर्जर होने की कई बार शिकायत की। लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को तार टूटने से फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन पूरी फसल तबाह हो गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, जिला संयोजक अमरेंद्र गुड्डू, प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, किसान एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अमरीश माहल के नेतृत्व में किसानों ने उबारपुर बिजलीघर पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अवर अभियंता और एसडीओ पहुंचे। किसानों ने उन्हें धरना स्थल पर ही बैठा लिया, साथ ही उच्चाधिकारियों के आने पर ही वार्ता करने की बात कही। करीब एक घंटे बाद अधीक्षण अभियंता बिजलीघर पहुंचे।
किसानों ने एसई को उनके विभाग की लापरवाही से अवगत कराया। किसान मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए, करीब एक घंटा तक चली वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता ने किसानों को 15 दिन के अंदर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर किसान शांत हुए। साथ ही जर्जर लाइनों को बदलवाने, नलकूपों पर मीटर न लगाने, बिलों की गड़बड़ी को ठीक कराने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी विरेंद्र सिंह, सरदार भगत सिंह, सरदार योगेंद्र सिंह, संजू, टेनपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, ललित शर्मा, विपिन त्यागी, अनिल, तेजपाल सिंह, सुनील, संजय अकड़ौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें