फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार पर युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इनकार पर युवती ने खाया जहर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया, जिसके बाद युवक के पिता ने शादी कराने से इनकार किया तो पीड़िता ने जहर खा लिया। परिजनों ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।
युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की छह साल पहले नोएडा में शादी हुई थी। लेकिन वहां पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया तो वह मायके लौट आई। तभी से उसका मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता आ रहा है। शनिवार को पीड़िता ने युवक से शादी के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता कोतवाली पहुंची, परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह घर वापस लौट गए। इसके बाद मोहल्ले में युवक व युवती के परिजनों के अलावा मोहल्ले के लोगों के बीच पंचायत हुई। जहां युवक के पिता ने शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया, परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ की और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद गढ़ सीएचसी के चिकित्सकों ने युवती को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि शनिवार की दोपहर में युवती द्वारा तहरीर आई थी, लेकिन उस पर लेमिनेशन होने के कारण तहरीर को दोबारा से लिखवाने के लिए कहा, वहीं उचौकी प्रभारी को युवती के घर पूछताछ के लिए भेज दिया गया था। पीड़िता की बहन की तहरीर पर आरोपी कुनाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें