फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में उधार दी गई रकम मांगने के लिए पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने की कोशिश भी की। युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी महेंद्र ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसके बेटे तेजवीर की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में है। बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने काफी समय पहले कुछ रुपये उधार लिए थे। नौ जून को तेजवीर उधार दी गई रकम का तकादा करने के लिए ससुराल पहुंच गया। तकाजा करने पर उसकी योगेंद्र, धर्मेंद्र और सोमबीर समेत अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद तेजवीर के ससुराल पक्ष के लोग उसे जंगल में ले गए, जहां आरोपियों ने उसे नलकूप के पास एक खंभे से बांधकर पिटाई की। लगातार तीन दिन तक आरोपी उसके साथ अभद्रता व पिटाई करते रहे। जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों व परिचितों को लेकर हशुपुर के जंगल में पहुंचा, जहां तीनों आरोपी तेजवीर के गले में रस्सी का फंदा बनाकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाने पर तीनों आरोपी भाग निकले, लेकिन भागते-भागते योगेंद्र ने उसके बेटे के सिर पर बलकटी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, जानलेवा हमला, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें