फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने गंगा में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने गंगा में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में गंगा पुल पर पहुंची एक युवती ने गृह क्लेश के चलते गंगा में छलांग लगाई, पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर युवती को गंगा से सकुशल बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को जनपद मेरठ के मवाना खुर्द निवासी एक युवती ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर बने गंगा पुल पर पहुंची, जो काफी देर तक गंगा पुल पर बने फुटपाथ पर चक्कर लगाती रही, अचानक से युवती गंगा पुल पर बनी रेलिंग पर चढ़ गई और गंगा में छलांग लगा दी। इतने में ही गंगा स्नान करने वाले लोगों ने उसको गंगा में बहते देख शोर मचा दिया, जिसको डुबते देख गोताखोर भी तुरंत उसको बचाने के लिए मोटर बोट लेकर पहुंच गए और गंगा में डूब रही युवती को बीच धारा से निकालने के लिए छलांग लगा दी, कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को गंगा से बाहर निकाल लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी और पुलिस चौकी बुलाया। जहां पर पता चला कि युवती गृह क्लेश के कारण परेशान थी, जिसको लेकर उसने आत्म हत्या करने के प्रयास में गंगा में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवती को भविष्य के लिए हिदायत दी और परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें