फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी पर सरेशाम बदमाशों ने ससुराल से लौट रहे जनपद अमरोहा निवासी एक युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा निर्देश दिए। सरेशाम हुई हत्या की वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
रविवार की देर शाम सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के कुछ किसान अपने खेतों से गांव लौट रहे थे। इसी बीच बक्सर रेग्यूलेटर से नहर पटरी पर वैठ को जाने वाले रास्ते पर एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के सीने पर चार गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोबाइल, बाइक समेत अन्य दस्तावेज मिले
सूचना के बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव के पास एक बाइक, उसका मोबाइल और दस्तावेज बरामद हुए। एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मोबाइल पर मृतक के परिजनों से वार्ता की गई, वहीं उसके हाथ पर लिखे नाम के आधार पर उसकी शिनाख्त बाबूराम शर्मा निवासी गांव ईंटा करहेडा जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।
भतीजे को ससुराल छोड़कर लौट रहा था वापस
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बाबूराम की ससुराल हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में है। उसके साले का बेटा विशाल 15 दिन पहले ईंटा करहेडा गया था, रविवार को बाबूराम उसे मीरपुर छोड़कर वापस गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

रंजिशन हत्या की जताई जा रही आशंका
सीओ पवन कुमार का कहना है कि मृतक के सीने पर चार गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक, मोबाइल, थैला समेत सभी सामान शव के पास ही मिला है। जिससे लूटपाट की संभावना नहीं हैं। प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें