फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार चुराने वाले गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तार चुराने वाले गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आठ क्विंटल तार, कार, ट्रेक्टर, तमंचे, कारतूस व चाकू भी बरामद किए गए हैं। गिरोह के फरार तीन साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ हापुड़ सदर एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास तीन दिन पहले बदमाशों ने शामली-अलीगढ़ की निर्माणाधीन लाइन से विद्युत तार चोरी करने का प्रयास किया था। लेकिन कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के पहुंचने के बाद चोर तार छोड़कर भाग निकले थे। जो मौके पर एक ट्रैक्टर भी छोड़ गए। इस संबंध में विद्युत निगम के एसडीओ इंद्रजीत सिंह ने सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शुक्रवार की रात सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव नयाबांस के पास निर्माणाधीन हाईवे के निकट एक खेत में दबिश दी। दबिश के दौरान खेतों में मौजूद तार चोर गिरोह के तीन सदस्य भाग निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 8 क्विंटल तार, तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, कार और एक ट्रैक्टर बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम इकबाल, सलामु, शौकीन, जय सिंह निवासी गांव ककोड़ जनपद बुलंदशहर और सलमान, फैजान, आवेज, साजिम व मुशीर निवासी गांव भंहेडा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ बताए हैं। जिन्होंने क्षेत्र में कई स्थानों से तार चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। जिनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें