फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद सोने का हार लूटकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद सोने का हार लूटकर आरोपी फरार
विज्ञापन

गढमुक्तेश्वर । सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। जिसने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ चाकू के बल पर एक युवक ने दुष्कर्म किया और घर में रखा सोने का हार भी लूट कर ले गया। इस मामले की शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़िता की मां और चाचा को बंधक बना लिया। जिनके चंगुल से छूटकर महिला तो भाग निकली, लेकिन पीड़िता के चाचा को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीओ गढ़ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी, जिसने बताया कि सोमवार की रात वह अपने परिजनों के साथ एक शादी में गया हुआ था। घर पर उसकी 14 वर्ष की बेटी अकेली थी। रात में गांव का ही रहने वाला युवक रविंद्र उसके घर में घुस आया। जिसने चाकू के बल पर उसकी बेटी को आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात वह परिजनों के साथ वापस लौटा, तो बेटी बदहवास हालत में मिली। जिसकी तबियत खराब समझ कर उसे समझा कर सो गए। मंगलवार की सुबह बेटी ने परिजनों को दुष्कर्म और सोने के हार की लूट के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद उसकी पत्नी और भाई आरोपी पक्ष के यहां पहुंचे तो उन्होंने दोनों को बंधक बनाकर गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी तो किसी तरह जान बचाकर घर आ गई, लेकिन आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। जिसके बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधनमुक्त कराया। पीड़ित ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रविंद्र, गंगाराम, मनीष, लीलू समेत दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, मारपीट, अभद्रता व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें