फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को सिंभावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण के मामले में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों मुख्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सीओ गढ़ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र की गांव निवासी एक छात्रा को स्कूल जाने के दौरान 20 अक्तूबर को दो युवक अपहृत कर ले गए थे। किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार की रात पुलिस टीम ने बक्सर नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बक्सर नहर पुल से हाईवे की तरफ पैदल आ रहे दो युवक दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों लौटकर जाने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। थाने लाकर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपने नाम शेर खां और आसिफ रजा निवासी अटरिया बड़ा गांव थाना पलिया जनपद लखीमपुर बताए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण किया था।
विज्ञापन

- बाइक से ही ले गए थे गांव, किया दुष्कर्म
सीओ ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी छात्रा को बाइक से ही अपने गांव ले गए थे। जहां से अपनी रिश्तेदार आसमां निवासी गांव गुनारा जलालाबाद और पीरू निवासी माजरे के यहां रखा। वहां उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन

- सहयोगी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
सीओ ने बताया कि किशोरी के अपहरण के मामले में सहयोग करने वाले पीरू और आसमां को पहले ही शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां से किशोरी को भी बरामद किया जा चुका है। वहीं दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें