फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगौली में इंटर कॉलेज से नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगौली में इंटर कॉलेज से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व बोर्ड की मार्कशीट चोरी कर ली। कॉलेज प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली में स्थित समाज कल्याण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र शर्मा ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार रात चोर दीवार फांदकर कॉलेज परिसर में घुस गए। जिन्होंने प्रधानाचार्य के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर पहुंच गए। जिन्होंने कार्यालय में अलमारी के ताले तोड़कर सात हजार रुपये की नकदी, मार्कशीट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं रसाई में रखा एलपीजी सिलिंडर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब वह कॉलेज पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि सूचना के बाद घटनास्थल की जांच की गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें