फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर युवक से 27 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर युवक से 27 हजार ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे युवक की मदद करने के बहाने एक व्यक्ति ने कार्ड बदलकर युवक के खाते से तीन बार में 27 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से धनराशि निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिले में ऑनलाइन ठगी के अलावा एटीएम बदलकर खाते से धनराशि निकालने की घटनाएं बढ़ गई हैं। भोलेभाले लोगों को झांसे में लेकर शातिर ठगी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस इस तरह के मामलों में लाचार नजर आ रही है। शुक्रवार को भी गढ़ में एक युवक के खाते से शातिर ने तीन बार में 27 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। गढ़ नगर के मेन बाजार वार्ड 21 निवासी भानू गोयल ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि वह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रुपये की जरूरत पड़ने पर पुरानी दिल्ली रोड स्थत एक बैंक के एटीएम पर पहुंचा। जहां पर पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। पीड़ित ने बताया कि रुपये निकलने में समस्या आई, तो आरोपी ने उसकी मदद की पेशकश की। जिसके चलते उसने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। इसी दौरान बातों में उलझा कर उसने कार्ड बदल लिया। वह एटीएम से घर लौट आया, जिसके बाद आरोपी ने चार बार में उसके एटीएम कार्ड से 27 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। जिसका मेसेज मोबाइल पर देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसे देखकर वह तुरंत वापस एटीएम पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर इस घटना के बारे में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एटीएम के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें