फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखैड़ा में कार ने दो बच्ची को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखैड़ा में कार ने दो बच्ची को मारी टक्कर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में मां के साथ जंगल से घास लेने जा रही दो बच्ची कार की टक्कर से घायल हो गईं। एक बच्ची का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी इस्तेकार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब सात बजे उसकी बेटी 10 वर्षीय बेटी सोनिया और 12 वर्षीय बेटी सोनम अपनी मां के साथ जंगल से घास लेने जा रही थीं। जो सड़क किनारे पैदल जंगल की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी दोनों बेटियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गई। गंभीर हालत में सोनिया को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें