कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। आबकारी विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 35 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो स्कूटी भी बरामद की गई है। दोनों तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गढ़ आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात आबकारी निरीक्षण गोपाल श्रीवास्तव और कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्र में अवैध और कच्ची शराब की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव अठसैनी में स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास केन से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, गांव रेतों वाली मढ़ैया के पास से एक व्यक्ति के पास से 15 लीटर शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय निवासी अठसैनी और गौरव निवासी मोहल्ला आहताबस्तीराम बताया है। शराब और स्कूटी को कब्जे में लेते हुए दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।