फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना के बताया कि छिद्दापुरी निवासी महिला आसमा द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हापुड़ निवासी आस मोहम्मद के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति आस मोहम्मद ने बिना तलाक दिए दूसरी कर ली हैं। दूसरी शादी किए जाने का पता चलने पर जब वह ससुराल पहुंची तो आस मोहम्मद ने तीन बार तलाक बोल घर से निकाल दिया। जबकि घरेलू हिंसा और खर्चा का मामला न्यायालय में चल रहा हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसी के चलते पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें