फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रेमी युगल पहुंचा थाने, शादी की जिद पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता प्रेमी युगल पहुंचा थाने, शादी की जिद पर अड़े
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले लापता हुए प्रेमी युगल बुधवार को थाने पहुंच गया। जहां प्रेमी युगल शादी का जिद पर अड़े रहे। वहीं, परिजन युवती को अपने साथ ले जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाला एक युवक गांव की ही एक युवती को लेकर तीन दिन पहले लापता हो गया था। युवती के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने तलाश किया तो पता चला कि उनकी बेटी उक्त युवक के साथ गई है। जिसके बाद युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक पर उसकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। वहीं, बुधवार को अचानक प्रेमी युगल सिंभावली थाने पहुंच गया। युवक और युवती के थाने में आने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजन भी थाने पहुंच गए। जहां सभी के सामने प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े रहे। परिजनों ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें। जिसके बाद उसके परिजन हताश होकर गांव लौट गए। वहीं, इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें