फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनपुरा में निकला 15 फुट का अजगर

विज्ञापन
गांव हिरनपुरा में खेत में मिला अजगर को कब्जे में लेते ग्रामीण। - फोटो : GARH
विज्ञापन
हिरनपुरा में निकला 15 फुट का अजगर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव हिरनपुरा के जंगल में 15 फुट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने के चलते ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। जिसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। टीम ने अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव हिरनपुरा के जंगल में सोमवार की सुबह करीब सात बजे खेतों की तरफ जा रहे किसानों व राहगीरों को जंगल में स्थित राजकुमार सिंह के खेतों में करीब 15 फुट लंबा अजगर पड़ा दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीण गांव वापस लौट गए और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। जंगल में अजगर निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होंने काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार किया, लेकिन काफी समय बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद कुछ युवक आगे आए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को फसल के बीच से निकाल कर एक बोरी में बंद कर लिया। जिन्होंने वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद उसे टीम के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

रेंजर मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि सेंचुरी क्षेत्र में अजगर का मिलना सामान्य बात है। टीम ने अजगर को आलमगीरपुर क्षेत्र के घने जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें