गढ़ कोतवाली द्वारा हिरासत में लिए गए नकली पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक.
- फोटो : GARH
नकली पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
गढ़मुक्तेश्वर। सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ फोटो वायरल करना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया, लेकिन पिस्टल खिलौना होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने दोनों युवकों को चेतावनी देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ फोटो डाल दिया। जिन्होंने फोटो के साथ लिखा कि बदमाश है मेरा भाई, यूपी 37 हापुड़ लिख दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस टीम हरकत में आई। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जांच करते हुए कोतवाली पुलिस ने गांव में दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ करते हुए पिस्टल भी बरामद कर ली गई। जांच की गई तो पिस्टल खिलौना निकली। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों युवकों के परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया।
इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि युवकों ने खिलौना पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया था। जिनके परिजनों को बुलाकर भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।