फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजघाट में विसर्जित की भाई की अस्थियां

विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में बड़े भाई नरेंद्र सिसौदिया की अस्थि विसर्जन करने के दौरान मौजूद दिल्ली के डिप्ट? - फोटो : GARH
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजघाट में विसर्जित की भाई की अस्थियां
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने रविवार को ब्रजघाट पहुंचकर गंगा में बड़े भाई की अस्थि विसर्जित की। शुक्रवार को उनके भाई का निधन हो गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ब्रजघाट गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद वह नाव में सवार होकर गंगा के बीच पहुंचे तथा बड़े भाई नरेंद्र की अस्थि गंगा में विसर्जित की। थोड़ी देर ब्रजघाट में रुककर वह दिल्ली के लिए वापस लौट गए। इस दौरान उनके साथ रणधीर सिंह, मोहित चौहान, राकेश चौहान, रोहित केवट और पंडित गोपाल शर्मा और शरद शर्मा रहे। उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी, तहसीलदार नितिन कुमार, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह तैनात रहे। हालांकि इस दौरान आप कार्यकर्ता नहीं दिखाई दिए। आप जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि इस मामले में सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री का आदेश था कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है, उसको जारी रखें। इसको ध्यान में रखते हुए वह कार्यकर्ताओं के साथ ब्रजघाट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें