फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश बनी आफत, बिजलीघर सहित घरों में भरा पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भादो के महीने में सावन जैसी झड़ी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं बारिश लोगों के लिए आफत भी बनकर आई है। लोधीपुर बिजलीघर में पानी भरने के चलते दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं कई स्थानों पर जलभराव और नाले की दीवार गिरने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भादों के महीने में सवगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरा दिन रुक-रुककर होती रही। वहीं रविवार को भी सारा दिन झमाझम बरसात होती रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। वहीं सिंचाई की किल्लत झेल रहे किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दी, लेकिन लगातार हो रही बरसात लोगों के लिए राहत के साथ आफत का भी सबब बन गई है।
विज्ञापन

लोधीपुर बिजलीघर में भरा पानी, बिजली आपूर्ति ठप
- लगातार हो रही बारिश से गांव लोधीपुर के तालाब की सफाई की पोल खुल गई है। सफाई न होने के चलते बारिश होने से तालाब ओवरफ्लो हो गया। जिसके चलते तालाब के पास स्थित 33/11केवी के बिजलीघर में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के चलते बिजली निगम के कर्मचारियों को आपूर्ति बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिससे लोधीपुर उपकेंद्र से जुड़े लोधीपुर सोभन, लोधीपुर छपका, हिरनपुरा, सादुल्लापुर, नानपुर समेत 28 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी समेत पशुओं के लिए चारा काटने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के मौसम में रात भी अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। आपूर्ति बंद होने से इन्र्वटर भी ठप हो गए। जिससे लोगों के मोबाइल भी चार्ज भी नहीं हो सके। एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि बारिश और तालाब ओवरफ्लो होने के कारण बिजलीघर में काफी पानी भर चुका है। जिसकी निकासी न होने तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर पाना संभव नहीं है।
कई जगह हुआ जलभराव, परेशानी झेलनी पड़ी
- झमाझम बारिश के चलते ब्रजघाट पार्किंग स्टैंड, रिफ्यूजी कॉलोनी, पुराना अस्पताल परिसर, मीरा रेती समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्किंग में पानी भरने से ब्रजघाट पहुंचे श्रद्धालुओं को भी दिक्कत झेलनी पड़ी।
नाले की दीवार गिरी, हादसा टला
- झमाझम बारिश के चलते कोतवाली रोड पर स्थित मोहल्ला उपाध्याय नगर की जैन वाली गली के बाहर बने नाले की दीवार रविवार की शाम भरभरा कर गिर गई। जिसके चलते आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं बारिश में नाले के आसपास खेल रहे बच्चे भी बाल-बाल बचे। लोगों ने जल्द से जल्द नाले की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार भी सूना रहा
- गढ़ नगर में पुराने अस्पताल के पास प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार लगाता है। लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते रविवार को साप्ताहिक बाजार में चंद दुकानदार की पहुंचे। दिन भर हुई बारिश के चलते ग्राहक भी बाजार नहीं पहुंचे। जिसके चलते बाजार सूना रहा। बाजार में पहुंचे दुकानदारों को भी मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें