फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से कार्यालय पहुंचे दो लिपिकों का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी से कार्यालय पहुंचे दो लिपिकों का वेतन काटा
विज्ञापन

हापुड़। शासन के सख्त आदेश और डीएम मेधा रूपम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद जिले के कुछ कर्मचारी सुधरने को तैयार नहीं हैं। ये लोग कार्यालयों में देरी से पहुंच रहे हैं। सोमवार को कार्यालय में देरी से पहुंचने वाले दो लिपिक का डीएम ने एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम मेधा रूपम ने आदेश जारी किए थे कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जन समस्या सुनेंगे। लिपिक व कर्मचारी अपने विभागीय कार्यालयों में कामकाज निपटाएंगे। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद लापरवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट में सभी कार्यालयों में अफसरों की उपस्थिति जांची गई। इस दौरान वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार और भूमि अध्यापति अमीन सोमेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन काटने और दोनों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें