फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

हापुड़। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। सोमवार को प्रसव पीड़ा से तड़प रहीं दो गर्भवती महिलाओं का ईएमटी के प्रयास से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर निवासी गुलफशा सोमवार को प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल की। कॉल दर्ज होते ही कुछ ही देर में एंबुलेंस महिला के घर पहुंच गई। एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश गई लेकिन बीच रास्ते में ही आशा देवेंद्र, व ईएमटी ने चालक शाहबाज की मदद से प्रसव कराया। उनकी सूझबूझ से महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके अलावा गांव हरनाथपुर कोटा निवासी नीतू को भी सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई नीतू का भी रास्ते में एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। दोनों महिलाओं व नवजातों को बक्सर स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें