नल से पानी भरने गए बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचला
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा के पास हाईवे 09 के किनारे लगे सरकारी नल से पानी लेने गए केशव (11) पुत्र भजनवीर को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने कुचल दिया। आदसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
गांव उपैड़ा में अस्थाई गोशाला है, जिसमें जिला बुलंदशहर के गांव बाहपुर निवासी भजनवीर परिवार के साथ गायों की देखरेख करता है। भजनवीर के दो बच्चों में बड़ा बेटा केशव रविवार सुबह गोशाला से निकलकर सरकारी नल से बोतल में पानी भरने के लिए गया था। जैसे ही वह नल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।