फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में संचालित 173 वाहन ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में संचालित 173 वाहन ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन

हापुड़। जिले भर के निजी स्कूलों में संचालित 173 बसों की लंबे समय से फिटनेस तक नहीं हुई है, परिहवन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए इन बसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब ऐसी कोई बस सड़क पर नहीं दिख सकेगी, ऐसे वाहनों की सूची विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है।
गाजियाबाद में स्कूल बस में सवार छात्र की दुर्घटना में मौत होने के बाद से शासन सख्ती कर रहा है। सड़कों पर रोजाना अभियान चलाकर, बसों पर कार्रवाई हो रही है। उप संभागीय कार्यालय में 521 स्कूली वाहन दर्ज हैं। इनमें अधिकांश के पास फिटनेस प्रमाण पत्र तक नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे वाहन बच्चों की जान आफत में डाल रहे हैं, साथ ही लाखों के राजस्व का भी नुकसान कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार 31 बिंदुओं की जांच के बाद ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। फिटनेस कराने में देरी पर प्रतिदिन 50 रुपये शुल्क के हिसाब से अतिरिक्त जमा कराना होगा। पांच साल के अनुभवी चालक को ही वाहन चलाने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। फिटनेस के लिए काई मानकों का भी पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में लंबे समय से बसों की फिटनेस नहीं कराने पर अब 173 वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इनकी सूची भी सार्वजनिक की गई है।
एआरटीओ प्रशासन अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों में खड़े खराब गाड़ियों की भी सूचना देनी होगी। ब्लैक लिस्टेड वाहन यदि सड़क पर दिखे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें