फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की दुकान खोलने का महिलाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान खोलने का महिलाओं ने किया विरोध
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव अक्खापुर में देसी शराब की दुकान खोलने का विरोध कर महिलाओं ने दुकान पर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर के बाहरी छोर पर देशी शराब की बिक्री के लिए दुकान का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अभी शराब की दुकान का आवंटन तक नहीं हुआ है। पड़ोसी गांव से शराब खरीदकर कुछ व्यक्तियों द्वारा अक्खापुर में अवैध तरीके से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। रविवार को गांव की कई महिलाएं एकत्र होकर अवैध रुप से चलाई जा रही शराब की दुकान पर पहुंची और हंगामा करने लगी। इतना ही नहीं महिलाओं ने कहा कि इस रास्ते पर शराब की दुकान स्थापित नहीं होने देंगे, क्योंकि वहां से गांव की बहन बेटियां स्कूल कॉलेज जाती हैं। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें वहां से भेज दिया। वहीं, पुलिस ने शराब की दुकान में मिली 6 पेटियां कब्जे में ले ली और आबकारी टीम को सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रनाथ सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गढ़ सीओ पवन कुमार का कहना है कि गांव में हंगामा होने की सूचना मिली थी, जहां पुलिस टीम को भेजकर सभी को शांत कराया गया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें