फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा आज, हाईवे पर लग सकता है जाम

Mon, 18 Jul 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर आज ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके चलते हाईवे पर जाम वाहन चालकों को बेहाल कर सकता है। हालांकि, प्रशासन ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी है।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर गंगा भक्तों का ब्रजघाट तीर्थनगरी में आगमन शुरू हो गया है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से भक्तों का आगमन होने से तीर्थनगरी में चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार तड़के श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। वहीं, सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में भक्त डेरा जमाने लगे हैं।

पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि गुरु पूर्णिमा पर मंगलवार प्रात: चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान शुरू हो जाएगा जो सूर्यास्त होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर भक्तों का आवागमन शुरू हो गया है। इसके चलते हाईवे को जाम मुक्त रखने समेत भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।

हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।

मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें