फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ के आठ अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की होगी वीडियोग्राफी

Mon, 07 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अफसरों ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। हर आने जाने वाले पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।  बुधवार को गढ़ ब्लॉक में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान होना है।

ब्लॉक में कुल आठ अति संवेदनशील प्लस बूथ हैं। इन बूथों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया है। इन बूथों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। यहां हर पांच मिनट में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मूवमेंट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा चौथे चरण में भी 21 अतिरिक्त पुलिस मोबाइल, 16 कलस्टर मोबाइल, 5 एक्शन मोबाइल, 5 सीओ और एसडीएम मोबाइल, एक अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मोबाइल, एक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मोबाइल, एक अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक मोबाइल, एक अतिरिक्त सीओ मोबाइल लगाई गई है।

अंतिम चरण का चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।-योगेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें