फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा के लाभार्थियों को 81 लाख रुपये ऋण वितरित

Wed, 28 Sep 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख समीर वाजपेयी ने मंगलवार को मेरठ रोड स्थित श्रीजी ई-रिक्शा शोरूम पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ई-रिक्शा के 75 लाभार्थियों को 81 लाख रुपये का ऋण वितरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ई-रिक्शा पर 1.08 लाख रुपये का ऋण बैंक द्वारा दिया जाता है। इसमें ई-रिक्शों का बीमा, लाभार्थी का बीमा किया जाता है। मुख्य शाखा प्रबंधक वीरेंद्र पाठक ने भी बैंक से संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी दी।

श्रीजी एसोसिएट के मालिक सुनील त्यागी ने बताया कि कंपनी ई-रिक्शा की एक वर्ष की गारंटी देती है तथा बैंक द्वारा ऋण भी दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन आरके विमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीएनबी की 12 शाखाओं प्रबंधक, सिंघम ई-रिक्शा के चेयरमैन आरके जैन, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें