फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोडवेज की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 19 Feb 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत असौड़ा पुलिया के पास रोडवेज बस व स्कूटी में भिंड़त हो गई। इसमें स्कूटी सवार डीपीआरओ कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव सिखैड़ा निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसका भतीजा राकेश कुमार (42) पिछले डेढ़ वर्ष से हापुड़ नगर के मिनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला मुज्जफरपुरा में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। वह डीपीआरओ कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से गांव कैली से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना किसी ने एंबुलेंस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मामले में उन्हें अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, दो घायल

हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र बदनौली गांव स्थित बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव बदनौली निवासी रिंकू ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई अविनाश के साथ कार से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार गांव स्थित बस स्टैंड़ के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने इसमें टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें