फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: न्याय के लिए ओपीडी बंद कर सड़क पर उतरे चिकित्सक

Sat, 17 Aug 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोलकाता में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर शहर में पैदल मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलाने और चिकित्सकों की सुरक्षा की दृष्टि से कड़ा कानून बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र मोहन, सचिव डॉ.विमलेश शर्मा के नेतृत्व में निजी अस्पतालों के चिकित्सक फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क पर एकत्र हुए। यहां से चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला, जो रेलवे पार्क से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ।

डॉ.विमलेश शर्मा ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। लगातार अस्पतालों में तोड़फ़ोड़ और चिकित्सकों से मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इस माहौल में चिकित्सकों को काम करना मुश्किल हो रहा है। कोलकाता की घटना को सरकार गंभीरता से ले, दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, चिकित्सक शांत नहीं बैठेंगे। आंदोलन में होम्योपैथी चिकित्सक एसोसिएशन, आयुर्वेद चिकित्सक एसोसिएशन, हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, डेंटिस्ट एसोसिएशन ने समर्थन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ आपात सेवाएं ही जारी रहीं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में डॉ.गौरव मित्तल, डॉ.नरेंद्र केन, डॉ.आनंद प्रकाश, डॉ.वीपी अग्रवाल, डॉ.आशा मिश्रा, डॉ.संजीव वशिष्ठ, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.हरिओम, डॉ.गोविंद सिंह, दिनेश त्यागी, विकास गर्ग, डॉ.प्रेमलता तिवारी मौजूद रहीं।



रामा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों का प्रदर्शन-

पिलखुवा के रामा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने कोलकाता में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और चिकित्सकों की सुरक्षा में कानून बनाने की मांग उठाई। साथ ही ब्लूम हॉस्पिटल से भी कैंडल मार्च निकालकर, दोषियों की सजा दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर डॉ.प्रियंका, डॉ.नितिन, मुकेश, निशांत सिंह, रिंकू, अन्नू, पायल, जीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें