हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपने बड़े भाई से फोन पर बात कर रही थी। इस बीच अनिल पुत्र रुमाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौज कर उसके भाई को भी पीटने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी से भाग गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व गाली गलौज करने की धारा 75, 352 व 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद