फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेंदुए की तलाश में दिल्ली की टीम ने चलाया अभियान

Thu, 05 Sep 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में दिल्ली से आई टीम ने बृहस्पतिवार को वन विभाग के साथ मिलकर खोज अभियान चलाया। वहींं विधायक ने भी ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सावधान रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


लंबे समय से गढ़ क्षेत्र के गांवों में तेंदुए और शावक दिखाई दे रहे हैं। गांव चित्तौड़ा के जंगल में 25 अप्रैल को तेंदुए ने हमला कर कई ग्रामीणों को घायल कर दिया था। इसके अलावा गंगा तटीय गांवों में लगातारतेंदुआ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली से वन विभाग की टीम पहुंची। जिन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में कांबिंग की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए की आदतों और उससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात के समय पशुओं को बंद स्थानों पर बांधने और पहरा देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान व महिला अकेले जंगल में न जाए, क्योंकि गर्दन झुकाकर चारा काट रहे लोगों पर तेंदुआ सबसे पहले हमला करता है। किसी भी ग्रामीण को अगर कहीं कोई तेंदुआ होने की जानकारी मिले तो वह विभाग को फोन कर सूचना दे। वहीं विधायक हरेंद्र तेवतिया ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से मामले की जानकारी की। विधायक ने वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह से भी बात की। जिन्हें जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़वाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें